रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसी सीक्रेट गर्लफ्रेंड को बचाने आएंगे व्लादिमीर पुतिन? देश से निकालने की हो रही मांग

By निधि अविनाश | Mar 19, 2022

रूस और यूक्रेन के इस जंग में अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा की मुसीबतें बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि, पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना  स्विट्जरलैंड में किसी सुरक्षित स्थान पर छिपी हुई है जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। इस बीच, अलीना को देश से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में कुछ कार्यकर्ताओं ने एक याचिका दायर की है जिसमें पुतिन की गर्लफ्रेंड को देश से निकालने की मांग की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, अलीना को पुतिन को तीन बच्चों की मां भी बताया जाता है। अलीना एक जिमनास्‍ट खिलाड़ी है और उनके नाम पर कई खिताब और मेडल भी हैं। जब से अलीना का नाम पुतिन से जुड़ा है तभी से अलीना की जिंदगी काफी बदल गई है और अब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण अलीना फंस गई है। इस समय अलीना स्विट्जरलैंड में है लेकिन वहां के लोग नहीं चाहते कि अलीना उनके देश में रहे, जिसका सबसे बड़ा कारण पुतिन का लगातार यूक्रेन से युद्ध करना है। 

आपको बता दें कि, पुतिन और अलीना को साल 2018 में आखिरी बार साथ देखा गया था। उस वक्त अलीना दो महीने की गर्भवती थी। पुतिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह काफी रहस्यों से भरी हुई है। वहीं अलीना को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमलें करने के बीच में पुतिन ने अपने पूरे परिवार को सुरक्षित स्विट्जरलैंड भेज दिया है। जिमनास्‍ट खिलाड़ी के तौर पर अलीना ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल और 14 विश्‍व चैंपियनशिप और 25 यूरोपीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अपनी रिटायरमेंट के समय में अलीना राजनीति में शामिल हुई और पुतिन की  यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। साल 2008 में रूस के एक अखबार में पहली बार दावा किया गया था कि पुतिन और अलीना के बीच अफेयर चल रहे हैं। कुछ समय बाद इन खबरों को खारिज कर दिया दया और रूस का अखबार भी बंद हो गया।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट