व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार प्रांतों के रूस में विलय संबंधी कानून पर हस्ताक्षर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2022

कीव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार प्रांतों का रूस में विलय करने संबंधी कानून पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना कर किए गए विलय को अंतिम रूप देता है। हालांकि, रूसी बल विलय किए गए यूक्रेनी क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अब भी संघर्ष कर रहे हैं। विलय को अंतिम रूप देने संबंधी कानून को रूसी सरकार की एक वेबसाइट पर बुधवार सुबह प्रकाशित किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में रूसी संसद के दोनों सदनों ने दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन तथा जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें: लक्जरी गाड़ियों को छोड़ Sonu Sood ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी से लोग प्रभावित

चारों प्रांतों में कथित जनमत संग्रह के बाद इस संधि पर मुहर लगा दी गई थी। इस जनमत संग्रह को यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने अवैध बताकर खारिज किया है। इस बीच, जमीनी स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध एक नये और खतरनाक चरण में प्रवेश करता दिख रहा है क्योंकि पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में जंग के मैदान में यूक्रेनी बलों द्वारा मॉस्को को कई झटके देने के बाद रूस ने परमाणु हथियार समेत सभी विकल्प खुले रखने की चेतावनी दी है। यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय के कदम के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो की सदस्यता हासिल करने के प्रयास तेज करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड हिमस्खलन: मृतकों में मशहूर पर्वतारोही सविता कंसवाल शामिल

गलवार को जारी बयान में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय के फैसले के बाद पुतिन के साथ वार्ता करना लगभग असंभव हो गया है। जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमाक ने दावा किया, ‘‘आतंकवादी देश (रूस) का यह बेकार फैसला कागज के टुकड़े पर हस्ताक्षर करने से अधिक कुछ नहीं है।’’ वहीं, बुधवार को खेरसॉन प्रांत में रूस समर्थित अधिकारी ने दावा किया कि यूक्रेनी बलों का खेरसॉन क्षेत्र में आगे बढ़ना रोक दिया गया है। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने आक्रामक जवाबी हमले के बाद खेरसॉन क्षेत्र के कई गांवों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है। सेना ने कहा कि रूस के कब्जे वाले सात गांवों पर यूक्रेन का झंडा फहराया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Azerbaijan से भारत के रिश्ते होंगे और मजबूत, Abhay Kumar ने संभाला Ambassador का चार्ज

संसद में बवाल: Nishikant Dubey की मांग- 2014 से पहले की किताबों पर हो चर्चा, खुलेगी Congress की पोल

हवा में धधका Turkish Airlines का इंजन, 236 यात्रियों की अटकी सांसें, Kolkata में हुई Emergency Landing

INDIA Alliance का अलोकतांत्रिक रवैया? BJP का आरोप- PM Modi पर हमला कर सकते थे विपक्षी सांसद