भारत में VLC मीडिया प्लेयर पर लगा बैन, चीन है इसके पीछे का कारण, साइबर अटैक की थी साजिश

By निधि अविनाश | Aug 13, 2022

वीएलसी मीडिया प्लेयर (VLC Media Player) एक ऐसा प्लेयर है जिसे लंबे समय से लोग इस्तेमाल कर रहे है लेकिन अब इसे आप यूज नहीं कर पाएंगे। वीडियो प्लेयर सॉफ्टवेयर और स्ट्रीमिंग मीडिया सर्वर VLC Media Player भारत में बैन हो गया है। हालांकि, इस प्लेयर पर पूरी तरह से बैन नहीं लगाया गया है जिसके मुताबिक, अगर आपने पहले से ही इस प्लेयर को इंस्टॉल करके रखा हुआ है तो यह काम करता रहेगा। बता दें कि इस प्लेयर को बैन किए हुए लगभग दो महीने हो गए है। फिलहाल कंपनी और सरकार की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: कर्ज में डूबे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

ये एक सॉफ्ट बैन था इसी वजह से न तो कंपनी और न ही सरकार ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया। हालांकि, ट्वीटर पर कुछ लोग मीडिया प्लेयर के बैन होने के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। फिलहाल अगर आप वीएलसी प्लेयर डाउनलोड करेंगे तो ये नहीं हो पाएगा। इसके अलावा VLC मीडिया प्लेयर को सभी प्रमुख जैसे-ACTFibernet, Jio और Vodafone-idea में बैन कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल