V-Mart Retail Q1 Results: खर्चों के बावजूद बढ़े कंपनी के Profits, पहली तिमाही में ₹47 करोड़ का शुद्ध लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026

वी-मार्ट रिटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा किवित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 33.60 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 23 प्रतिशत बढ़कर 1,088.81 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 885.22 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में वी-मार्ट का कुल खर्च 22 प्रतिशत बढ़कर 1,031.94 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में वी-मार्ट की कुल आय 22.9 प्रतिशत बढ़कर 1,091.46 करोड़ रुपये हो गई।

इसे भी पढ़ें: Quick Commerce में बढ़ा निवेश, Eternal का शुद्ध मुनाफा 268% उछला; जानें Zomato और Blinkit का रिपोर्ट कार्ड

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 15 नए स्टोर खोले, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले एक स्टोर को बंद किया। चालू वित्त वर्ष में 30 जून तक देश भर में वी-मार्ट के 591 स्टोर संचालित थे।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम