जून में भी वोडाफोन आइडिया, एयरटेल के उपयोक्ताओं की संख्या में कमीः ट्राई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया आंकड़े के मुताबिक जून में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उपयोक्ताओं की संख्या में संयुक्त रूप से 41.75 लाख की कमी दर्ज की गयी।

हालांकि, प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने इस महीने में 82.6 लाख नये उपयोक्ता जोड़े। कुल-मिलाकर 38.34 करोड़ उपयोक्ताओं के साथ वोडाफोन आइडिया अब भी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी हुई है। वहीं, 33.12 करोड़ यूजर्स के साथ जियो दूसरे एवं 32.03 करोड़ उपयोक्ताओं के साथ भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर बनी रही।

इसे भी पढ़ें: शिवकुमार ने कुमारस्वामी का लिया पक्ष, फोन टैपिंग के आरोपों को किया खारिज

वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 41.45 लाख उपयोक्ता गंवाए जबकि भारती एयरटेल को 29,883 ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा। ट्राई के आंकड़े के मुताबिक जून में जियो इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 82.68 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी, जो मई के 81.80 लाख के आंकड़े से अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में फोन लाइनें सप्ताहांत तक हो जाएंगी बहाल

दूसरी ओर तमाम वित्तीय एवं परिचालन संबंधी दिक्कतों के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपयोक्ताओं की संख्या में जून में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। जून में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 2.66 लाख का इजाफा दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल