वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के लिये ‘अपना, इनगुरु, परीक्षा’ से हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

नयी दिल्ली| दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के लिये नौकरी की सूचना देने वाले मंच- ‘अपना’ समेत विभिन्न इकाइयों के साथ भागीदारी की बुधवार को घोषणा की। कंपनी की इस पहल का मकसद ग्राहकों को बनाये रखना है।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य विपणन अधिकारी अवनीश खोसला ने साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम उपभोक्ताओं के लिये कई तरह के अनुभवों, उत्पादों और सेवाओं के साथ जुड़ने के अवसर बना रहे हैं। निश्चित रूप से ग्राहक और बेहतर तरीके से कंपनी से जुड़ेंगे....।’’

कंपनी अंग्रेजी सीखने के मंच ‘इनगुरु’ पर विशेषज्ञों द्वारा संचालित असीमित कक्षाओं के साथ 14 दिनों का निःशुल्क पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी। इसके बाद, संबंधित उपभोक्ता 15-25 प्रतिशत छूट पर सेवा जारी रख सकते हैं।

‘परीक्षा’ के साथ व्यवस्था के तहत कंपनी केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों के लिये तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एक महीने की मुफ्त सदस्यता प्रदान करेगी। इसके बाद संबंधित ग्राहक यह सेवा प्रति वर्ष 249 रुपये की सदस्यता शुल्क देकर जारी रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित