चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में उठे विरोध के स्वर, राष्ट्रीय नेतृत्व को दी सलाह

By सुयश भट्ट | Mar 10, 2022

भोपाल। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पहले ही रुझान के आधार पर पर कांग्रेस में विरोध के सुर उठने लगे हैं। एमपी कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है।

इसे भी पढ़ें:पंजाब में एकतरफा बढ़त से गदगद हैं AAP नेता, सिसोदिया बोले- यह आम आदमी की जीत है 

वहीं चुनाव परिणामों पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ा है। कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया, जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी पंजाब को छोड़कर बाकी सारे राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी।

इसी कड़ी में एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर से पूर्व तक राष्ट्रवाद और विकास जीत रहा है। यह दिन गौरवशाली है। मोदी जी के नेतृत्व में जीत की ओर बढ़ रहे है पार्टी। हमने कभी पंजाब में सरकार बनायी ही नहीं। जिन्होंने मुख्यमंत्री के कैंडिडट घोषित की है वो चिंता करें। हम अकेले लड़े है। किसी का साथ नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें:इसे भी पढ़ें: सिद्धू-कैप्टन के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल, सोनू सूद की सियासी पारी पर लग सकता है पूर्ण विराम 

उधर दिग्विजय सिंह के EVM पर सवाल उठाने वाले बयान पर तोमर बोले कहा कि मुझे लगता है कि यह फैशन बन गया है, जब चुनाव हारते हैं तो EVM को सामने लाते और जब जीत जाते हैं तब EVM में क्या हो जाता है ये तो कांग्रेस वालों को सोचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल

Kalyan Jewellers के शेयर चढ़े, UBS ने दिया 900 रुपये का Target Price

वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह