इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से आसमान में छाया काला धुंआ, 250 स्थानीय लोगों ने छोड़ा अपना घर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

योग्याकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के मेरापी पर्वत में ज्वालामुखी फटने से आसमान में धुएं के घने बादल छा गए और आस-पास के गांवों तथा कस्बों में राख की चादर फैल गई। ज्वालामुखी फटने पर करीब 250 स्थानीय लोगों को आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है। इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक बयान में बताया कि जावा के घनी आबादी वाले द्वीप में मध्यरात्रि से ठीक पहले और बाद में कम से कम सात बार गर्म राख के गोले निकले और ‘पाइरोक्लास्टिक’ प्रवाह (चट्टान, लावा और गैस का मिश्रण)निकला,जो करीब पांच किलोमीटर तक फैल गया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच