जिस तरह महाराष्ट्र चुनाव में वोट चोरी हुई, वैसी ही कोशिश बिहार में हो रही, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में पटना में चुनाव आयोग के कार्यालय तक महागठबंधन मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा का चुनाव हुआ था और उसके कुछ ही दिन बाद वहां विधानसभा का चुनाव हुआ। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन जीत गया और विधानसभा के चुनाव में कुछ ही महीने बाद INDIA गठबंधन हार गया।

राहुल ने दावा किया कि जब हमने चुनाव आयोग से कहा कि आप हमें वोटर लिस्ट दीजिए, वीडियोग्राफी दीजिए तो चुनाव आयोग ने इसपर एक शब्द नहीं कहा। हमें आज तक महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट नहीं मिली और वीडियोग्राफी का कानून बदल दिया गया। ये सब इसलिए किया गया, क्योंकि ये सच्चाई छिपाना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र चुनाव में वोट चोरी हुई, वैसी ही कोशिश बिहार में हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: गोपाल खेमका हत्याकांड का मास्टरमाइंड था अशोक साहू, 4 लाख की दी थी सुपारी, सामने आई दुश्मनी की वजह

लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी थे। पटना के आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान गांधी अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार थे। महागठबंधन द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से बिहार के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर