West Bengal के नवद्वीप में नाले में मिले Voter ID Card, जांच की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के नवद्वीप में मंगलवार को एक नाले से करीब 50 मतदाता पहचान पत्र बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने के बीच नाले से मतदाता पहचान पत्र मिलने से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के नेताओं के बीच राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया तथा दोनों ने एक-दूसरे पर षड्यंत्र का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि नवद्वीप में प्रतापनगर अस्पताल रोड के पास एक नाले से लगभग 50 मतदाता पहचान पत्र बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद, इन पहचान पत्रों में दर्ज नाम नवद्वीप नगरपालिका के वार्ड संख्या चार के कुछ निवासियों के नामों से मेल खाते पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि लेकिन इन लोगों ने बताया कि उनके पास अपने-अपने मतदाता पहचान पत्र हैं। उन्होंने बताया कि इन पहचान पत्रों की सत्यता और ये नाले में कैसे पहुंचे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

मतदाता पहचान पत्रों की बरामदगी के बाद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान संभावित अनियमितताओं के उनके पहले के दावों की पुष्टि होती है। हालांकि, तृणमूल नेताओं ने आरोपों को खारिज करते हुए इस घटना को “भाजपा की साजिश” करार दिया और निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Valentine Day 2026: St. Valentine की वो Love Story, जिसके कारण 14 फरवरी बना मोहब्बत का दिन, कहानी है बेहद दिलचस्प

Shani Pradosh Vrat 2026: शिव और शनिदेव की कृपा का महासंयोग, जानें Puja का शुभ मुहूर्त

Horoscope 14 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Nikhil Gupta ने US कोर्ट में कबूला जुर्म, 100000 डॉलर में तय हुई थी सुपारी, कौन करवाना चाहता था Khalistani Pannu की हत्या?