Piyush Goyal को लोकसभा पहुँचाकर Mumbai North क्षेत्र के मतदाताओं ने बीजेपी के साथ रिश्ते को किया मजबूत, अब विधानसभा चुनाव में भरोसा दिखाने की बारी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 08, 2024

मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। जहां हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में दो मोदी सरकार की पिछली दो कैबिनेट में राज्यसभा के रास्ते शामिल हुए पीयूष गोयल ने जीत हासिल की थी। यह क्षेत्र मुंबई शहर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। यहां का प्रमुख मुंबई सेंट्रल, चर्चगेट रेलवे स्टेशन इसी क्षेत्र में है। मरीन लाइंस, चरनी रोड इसी इलाके का हिस्सा है। कांदिवली के निकट मिले प्राचीन अवशेष बताते हैं कि यह क्षेत्र पाषाण युग से है। इस क्षेत्र को हैप्टानेसिया भी कहा जाता था। तीसरी शताब्दी में यहां पर मौर्य साम्राज्य का अधिपत्य हुआ। कुछ समय तक इस इलाके में सातवाहन साम्राज्य भी रहा। ऐलीफैंटा की गुफाएं व बालकेश्वर मंदिर यहां के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल माने जाते हैं।

महाराष्ट्र में 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आये दहीसार विधानसभा क्षेत्र पर पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाए हुए हैं। पार्टी की नेता मनीषा चौधरी फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके पहले शिवसेना इस क्षेत्र को जीतने में सफल रही थी। मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र की मगथाने विधानसभा सीट के मतदाताओं का भरोसा पिछले 10 साल से शिवसेना पर लगातार बना हुआ है। 2009 में बतौर विधानसभा क्षेत्र पहचान बनाने वाली इस सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी 2009 में चुनाव जीत चुकी है। वर्तमान में एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के प्रकाश सुर्वे इस क्षेत्र से विधायक हैं। 

राज्य की विधानसभा में 160 नंबर से जानी जाने वाली कांदीवली पूर्व विधानसभा सीट भी 2009 के चुनाव में पहली बार अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अतुल भातखलकर पिछले दो बार से विधानसभा चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट का चारकोप विधानसभा क्षेत्र भी भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत गढ़ है। जहां पार्टी के नेता योगेश सागर पिछले 15 साल से कब्जा जमाए हुए हैंष उनके अलावा इस सीट को अब तक कोई भी पार्टी जीतने में सफल नहीं रही है। इस लोकसभा क्षेत्र की मलाड पश्चिम विधानसभा सीट एकमात्र कांग्रेस के कब्जे वाली सीट है। जिसके नेता असलम शेख लगातार पिछले 15 साल से क्षेत्र की जनता की आवाज राज्य की विधानसभा में पहुंचा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष