लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बांटने वाली ताकतों के खिलाफ वोट करें मतदाता: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ‘बांटने वाली ताकतों के विरूद्ध’ वोट करें। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए बांटने वाली ताक़तों के विरुद्ध अपना वोट ज़रूर डालें। जय हिंद!’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम में प्रथम चरण का मतदान है। मैं असम के लोगों विशेषकर युवाओं एवं मेरी बहनों से अपील करती हूं कि आज मतदान स्थल पर भारी संख्या में पहुंचकर वोट करें। असम की प्रगति और सुनहरे भविष्य के लिए वोट करें।’’ असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में आठ चरणों में मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Jayanti पर अष्टदल रंगोली और सात अनाजों से करें मशीनों व औजारों की पूजा

Udhampur के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

PM Modis 76th Birthday | काशी से वड़नगर तक शुरू होगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 10 राज्यों के 1150 से ज़्यादा गांवों से गुज़रेगी

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई