राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं जो शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया वोट

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर