ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान आरंभ, महंगाई एवं आवास की कमी मुख्य मुद्दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2025

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। देश में चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई और आवास की कमी प्रमुख मुद्दे रहे। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इससे पहले 2022 में हुए चुनाव में 90 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने मतदान किया था। देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की ‘लेबर पार्टी’ का तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य है। उसका मुकाबला पीटर डट्टन के नेतृत्व वाली ‘लिबरल पार्टी ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से है। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब देश महंगाई और आवास की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!

Virat Kohli का Kane Williamson के लिए भावुक संदेश: प्रतिद्वंद्वी से दोस्त तक का सफर बेहद खास

यूपी के MSME और ODOP को वैश्विक पहचान दिलाएगा UPITS 2026, दिल्ली से शुरू हुआ भव्य प्रचार अभियान

इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों से जेवर एयरपोर्ट की राह हुई और आसान, विधायक धीरेन्द्र सिंह