कांग्रेस को वोट देने का मतलब, राजस्थान में बढ़ते अपराधों को लाइसेंस देना है: अरुण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

जयपुर| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब, गहलोत सरकार की अकर्मण्यता, बढ़े हुए अपराधों व कुशासन को लाइसेंस देना है।

इसे भी पढ़ें: लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके है : अरुण सिंह

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत तीन साल के कार्यकाल में 18 महीने घर से हीं नही निकले। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में अपराधी बेलगाम हैं और राजधानी में ही दुष्कर्म ओर हत्याएं हो रही हैं।

राजस्थान के दो विधानसभा क्षेत्रों वल्लभनगर (उदयपुर) धरियावाद (प्रतापगढ़) में मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi चुनाव आते ही करते हैं हिंदू होने का दिखावा, BJP ने Video जारी कर घेरा

दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोका जा रहा, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

अरबों से बगावत, यहूदियों से रक्त-संधि: जब Muslim-Jews ने मिलकर बनाया इजरायल, 1948 के युद्ध की अनस

Congress की 1 नवंबर की रैली दिवाली बाद टालें, CTI ने Sonia Gandhi से की अपील