हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए मतदान जारी, 279 उम्मीदवार मैदान में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। यहां 279 उम्मीदवार मैदान में हैं। धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। मंडी, सोलन और पालमपुर नव-निर्मित नगर निकाय में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। वहीं, धर्मशाला नगर निगम का गठन 2015 में किया गया था, जब चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्हों पर नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें: IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ बोलीं, भारत में सामान्य होने लगी हैं आर्थिक गतिविधियां

वहीं, छह नव-निर्मित नगर पंचायातों में भी चुनाव हो रहा है जिनमें शिमला जिले में चिरगांव तथा नेरवा, कुल्लू जिले में अनी तथा निरमंड, सोलन में कंडाघाट और ऊना जिले में अंब हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिक मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: धोनी ने मुझे धीमे बाउंसर, कटर डालने को कहा और इसका फायदा हुआ: नटराजन

राज्य में चार नगर निगम चुनाव के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यहां बड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी 64 वार्ड में से 43 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं माकपा ने केवल मंडी में एक वार्ड में अपना उम्मीदवार उतारा है। मतदान के शाम चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद ही नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विकास ही मुख्य मुद्दा, पीएम हिन्दू-मुसलमान नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी दलों की सच्चाई बता रहे : Pushkar Singh Dhami