MP और Chhattisgarh में वोटिंग समाप्त, Mizoram में पहले हो चुका है चुनाव, अब Rajasthan, Telangana बाकी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 17, 2023

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान समाप्त हो गया। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसके अलावा मिजोरम में एक चरण में सात नवंबर को ही मतदान हो चुका है। इस तरह पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया में तीन राज्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के मतदान केंद्रों पर मतदान दोपहर तीन बजे ही समाप्त हो गया था। मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और प्रतिद्वंद्वी कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: सवाई माधोपुर सीट पर कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

दूसरे चरण में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत (सक्ती), उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर), गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण) और रवींद्र चौबे (साजा) सहित राज्य के आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला हुआ। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (लोरमी), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा), केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत-एसटी), सांसद गोमती साय (पत्थलगांव-एसटी), वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), अजय चंद्राकर (कुरुद) और पुन्नूलाल मोहिले (मुंगेली) दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार हैं।

हम आपको बता दें कि सूबे में 20 सीट पर पहले चरण का चुनाव सात नवंबर को हुआ था, जिसमें 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को राज्य में 68 सीट मिली थीं तथा भाजपा 15 सीट पर सिमट गई थी। उस चुनाव में जेसीसी (जे) को पांच और बसपा को दो सीट मिली थी। कांग्रेस के पास फिलहाल 71 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

T20 Cricket में Abhishek Sharma ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1 साल में 10वीं बार हुए शून्य पर आउट

Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती

एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राज