राजस्थान के 33 जिलों में सरपंच के उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उपसरपंच और 1226 ग्राम पंचों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को की। इसके तहत मतदान 28 सितंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में 15 जून, 2021 तक रिक्त हुए पदों पर ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उप सरपंच व 1226 वार्ड पंचों के पदों के लिए 20 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार