By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022
सियोल, (एपी) दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है, जिसमें उदारवादी सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और रूढ़िवादी पूर्व अभियोजक के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सबसे घनी आबादी वाले ग्योंगी प्रांत के पूर्व गर्वनर उदारवादी ली जेई-म्युंग और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व महाअभियोजक यून सुक यियोल के बीच कांटे की टक्कर है और वे 10 अन्य उम्मीदवारों से कहीं आगे चल रहे हैं।