उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ मतदान, शाम को होगी मतगणना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। राज्‍य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 53 जिलों में 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी।

इसे भी पढ़ें: 3 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बातचीत के बाद आगे का निर्णय होगा: तोमर

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया था कि प्रदेश के 22 जिलों- सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये