VP CP Radhakrishnan का Sri Vijaya Puram दौरा, Har Ghar Tiranga अभियान का बनेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्री विजय पुरम पहुंचे, जहां वह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि राधाकृष्णन शनिवार सुबह एक विशेष विमान से वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित नौसैनिक वायु अड्डे ‘आईएनएस उत्क्रोश’ पर उतरे, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ‘आईएनएस उत्क्रोश’ से राधाकृष्णन लोक निवास गए, जहां उन्होंने उपराज्यपाल डीके जोशी के साथ बैठक की।

अधिकारियों के अनुसार, ‍सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में उपराष्ट्रपति आजादी के आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर आधारित ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी देखेंगे। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त की सुबह उपराष्ट्रपति श्री विजय पुरम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राधाकृष्णन एक सभागार में राज्य स्तरीय ‘वंदे मातरम तिरंगा संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उपराष्ट्रपति ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे और शाम को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश