वीएसएससी ने भर्ती परीक्षा रद्द की, हरियाणा के दो व्यक्ति नकल करते पकड़े गए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने सोमवार को तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक दिन पहले आयोजित परीक्षा रद्द कर दी, क्योंकि परीक्षा के दौरान हरियाणा के दो व्यक्तियों को किसी अन्य की जगह परीक्षा देने और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वीएसएससी ने एक अधिसूचना में कहा कि तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों के लिए 20 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसमें कहा गया है, ‘‘परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम वीएसएससी वेबसाइट के माध्यम से सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। असुविधा के लिए खेद है।’’

पुलिस ने पहले कहा था कि चूंकि एक ही राज्य - हरियाणा - से 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इस बात पर संदेह है कि क्या कोचिंग सेंटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने कहा था कि जांच के लिए राज्य की पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए एक जांच दल हरियाणा भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ धारा भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh