Russian Plane Crash: पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश, वैगनर चीफ समेत 10 की मौत

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2023

24 जून को सशस्त्र विद्रोह के जरिए रूसी राष्ट्रपति को चुनौती देने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गयी है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। रूसी आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि भाड़े के समूह के नेता मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते में एक बिजनेस जेट पर सवार 10 यात्रियों में से एक थे। मॉस्को के उत्तर में एक निजी जेट दुर्घटना में दस लोग मारे गए हैं। रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन यात्री सूची में थे। टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, जो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। कहा जाता है कि जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रमुख खबरें

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक