वैगनर की बगावत प्रायोजित ड्रामा, कीव असली निशाना, पुतिन हैं पूरे खेल के स्क्रिप्ट राइटर!

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

24 जून को रूस में जो हुआ उससे लगा कि युद्ध अब रूसी सेना के हाथ से निकल गया है। रूस गृह युद्ध की आग में धधकने लगेगा। अमेरिका से ब्रिटेन तक सभी की नजर रूस के घटनाक्रम पर थी। लेकिन असली घटनाक्रम प्रिगोझिन की बगावत नहीं बल्कि पुतिन का सीक्रेट प्लान है। जिसकी भनक अमेरिका और ब्रिटेन की सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अब लग चुकी है। दरअसल, वैगनर रोस्तोव से मॉस्को की तरफ रवाना हो रहे थे उसी वक्त एक सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इस ऑपरेशन का टारगेट कीव है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विपक्षी एकता के बीच AAP और Congress में तकरार, एक म्यान में कैसे रहेंगी दो तलवार

एक रहस्मयी और अनबुझ पहेली कहे जाने वाले पुतिन ने ही बगावत की स्किप्ट लिख इसकी आड़ में सबसे विस्फोटक प्लान तैयार कर लिया। 18 घंटे की बगावत के बाद अब ब्रिटेन और अमेरिका के थिंक टैंक एक नई थ्योरी दुनिया के सामने रख रहे हैं। ब्रिटिश जनरल ने कहा है कि बगावत का पूरा ड्रामा दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए किया गया था। इसकी आड़ में कीव हथियाने का का प्लान एक्टिवेट कर लिया गया। कई देशों की इंटेलिजेंस एजेंसिया और सैन्य अधिकारी यही दावे कर रहे हैं। पूर्व सीआईए अधिकारी ने पूरे बगावत को ड्रामा करार दिया है और कहां कि आर्मी तैनाती के लिए इसे किया गया। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन