निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने का इंतजार: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

जयपुर। राजस्थान में स्थानीय निकायों में बिना चुनाव जीते नगरपालिका/नगरपरिषद के अध्यक्ष और मेयर पद पर सीधे चुने जाने के स्वायत्त शासन मंत्रालय के निर्णय पर चल रहे गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि चुनाव के लिये आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संवाददताओं द्वारा पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा, ‘‘हम आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।’’ गहलोत ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं जल्दी आचार संहिता लागू हो और आप सब और हम सब उस काम में जुट जाए जल्दी। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष व मेयर आदि के चुनाव के नये नियमों को लेकर सरकार के बीच ही गतिरोध चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, पीएम आशा योजना के प्रावधानों में बदलाव की मांग की

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हाल ही में स्वायत्त शासन मंत्रालय के इस निर्णय पर अपनी असहमति जताते हुए कहा था कि (नियम में) संशोधन किया गया है कि बिना पार्षद बने ही कोई व्यक्ति मेयर बन सकता है जो मैं समझता हूं कि सही नहीं है।’ उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा