Travel Tips: पैदल जाएं या Helicopter से? जानिए आपके लिए क्या है Best Option

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

हर साल अप्रैल या मई के महीने से केदारनाथ यात्रा की शुरूआत हो जाती है। इस बार 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए केदारनाथ मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। वहीं हर साल लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं। यह मंदिर पूरे साल नहीं खुला रहता है। भारी बर्फबारी और मौसम के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही भक्तों में श्रद्धा और उत्साह दोनों बढ़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Shimla-Manali को भूल जाइए! इस गर्मी Meghalaya की इन Offbeat जगहों पर मिलेगा जन्नत सा एहसास

पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा

हर साल लाखों की संख्या में भक्त केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। यह यात्रा आस्था के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक अनुभव के लिए भी अच्छी है। लेकिन पैदल यात्रा करने के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान है।

जानिए पैदल यात्रा के फायदे

अगर आप सेहतमंद हैं, तो पैदल सफर करना आपको आध्यात्मिक अनुभव अधिक कराएगा। यहां पर पूरे रास्ते आपको गीत और जयकारे सुनने को मिलेगा। जिससे मन में भक्ति और संतोष का अनुभव होता है। वहीं धीरे-धीरे केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने वाला अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

प्रकृति का अनुभव

बता दें कि केदारनाथ धाम का रास्ता बेहद खूबसूरत है। वहीं पूरे रास्ते में आपको अपने आसपास बर्फ वाले पहाड़ों का नजारा देखने को मिलेगा। रास्ते में नदियां, पहाड़ और प्राकृतिक नजारे देखने के बाद आपका यहां पर बार-बार आने का मन करेगा। वहीं हेलिकॉप्टर से आपको इन नजारों का अनुभव नहीं मिलेगा। वहीं अगर आप पैदल यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप पालकी या घोड़े से भी जा सकते हैं। ऐसे में आपको करीब से यहां की खूबसूरती को देखने का मौका मिलेगा।

खर्च होगा कम

भले ही पैदल यात्रा करने पर आपको थकान ज्यादा होगी। लेकिन पालकी या हेलीकॉप्टर की तुलना में आप सस्ते में यात्रा कर सकेंगे। जो भी यात्री अपने परिवार के साथ इस धार्मिक यात्रा को करने जा रहे हैं, उनके लिए पैदल ही सफर बेस्ट है। बुजुर्गों के लिए हेलिकॉप्टर की अच्छी सुविधा है। लेकिन अगर आप स्वस्थ हैं, तो आपको पैदल ही यात्रा करना चाहिए।

जो लोग कम समय पर दर्शन करके वापस आना चाहते हैं, उनके लिए हेलिकॉप्टर से सफर करना बेस्ट है। वहीं जो लोग पैदल यात्रा नहीं कर सकते हैं, वह भी हेलिकॉप्टर से आरामदायक सफर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतकर Anahat Singh ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय Squash Player बनीं

Ishan Kishan का धमाका, बाहरी चर्चाओं पर नहीं अपनी Role और Team Performance पर फोकस

Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?