Shimla-Manali को भूल जाइए! इस गर्मी Meghalaya की इन Offbeat जगहों पर मिलेगा जन्नत सा एहसास

 Meghalaya
Unsplash

इस समर वेकेशन में नैनीताल-मसूरी की भीड़ से बचकर मेघालय की शांत और छिपी हुई जगहों को एक्सप्लोर करें, जहां लैटलम कैन्यन और डॉकी जैसी खूबसूरत जगहें आपका इंतजार कर रही हैं।

समर वेकेशन शुरु होते ही हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरुर बनाता है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों के तरफ भागते हैं। अक्सर लोग नैनीताल, मसूरी, शिमला, मनाली या धर्मशाला जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, हालांकि इन जगहों पर गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ सबसे ज्यादा होती है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी जगह की तलाश में है, तो आप मेघालय घूमने जा सकते हैं। 

मेघालय में आपको बादलों से ढके सुंदर पहाड़, वॉटरफाल, हरे-भरे जंगल और शांति देखने को मिलेगी। यहां पर ऐसी कई जगह हैं, जिनके बारे में हर कोई नहीं जानता है। यदि आप समर वेकेशन में कुछ अलग और नया एक्सीरियंस लेना चाहते हैं, तो इस बार यहां जरुर जाएं।

लैटलम कैन्यन

मेघालय की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है लैटलम कैन्यन है। यहां ऊंचे पहाड़ और बादलों से ढका नजारा देखने में काफी सुंदर लगता है। यहां आप फोटोग्राफी और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इस जगह पर सनराइज देखना सबसे अद्भुत अनुभव होता है। लैटलम कैन्यन सबसे शांत जगह है और यहां भीड़ कम देखने को मिलती है।

डॉकी

असल में डॉकी के खूबसूरती की चर्चा भारत में नहीं, बल्कि विदेश में भी होती है। ये अपनी साफ नदी के लिए जानी जाती है। यहां की उमंगोट नदी का पानी इतना साफ (Crystal Clear Water) जैसा दिखाई देता है और नाव तो ऐसी लगती है कि जैसे हवा में तैर रही हो। यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। नदी किनारे घूमने आ सकते हैं। इसके साथ ही ये जगह फोटोग्राफी के लिए सही है।

शोंगपडेंग

अगर आप रोमांच से भरपूर ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, तो शोंगपडेंग घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां पर पर्यटक कयाकिंग, क्लिफ जंपिंग और कैंपिंग जैसी कई थ्रिलिंग एक्टिविटीज ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, ताकि आपका सफर सुरक्षित और यादगार बना रहे।

मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय

-मार्च से जून- गर्मी के मौसम में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।

 - बारिश का मौसम- बारिश में यहां की हरियाली और झरने ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण यात्रा थोड़ी मुश्किल हो जाती है।

मेघालय कैसे पहुंचे

- फ्लाइट से- यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट शिलॉन्ग एयरपोर्ट है।

 - ट्रेन से- पास का बड़ा रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है। इसके बाद सड़क मार्ग से मेघालय पहुंचा जा सकता है।

 - सड़क मार्ग से - गुवाहाटी से टैक्सी और बस की सुविधा मिलती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़