दिल्ली के पालम में तेज बारिश के बाद गिरी दीवार, महिला और बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम विहार इलाके में पड़ोस के मकान की दीवार ढहने से एक महिला और उसके सात महीने के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना बुधवार दोपहर हुई थी। मृतका कारी सरदार (25) और उनका बेटा महाबुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे, पति और बहन के साथ अपनी झुग्गी में थी तभी बारिश होने लगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस यातायात के एसीपी की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत

पुलिस ने बताया कि अचानक से पड़ोस के मकान की दीवार उनकी झुग्गी पर गिर गई, जिसमें महिला, उसका बेटा और उसकी बहन दब गई। बाद में पड़ोसियों की मदद से उसके पति सबीजुदीन ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि महिला और उसका बेटा बेहोश थे, जबकि उसकी बहन को मामूली चोट आई थी। सभी को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress