रेड चिलीज का दिल्ली HC में तर्क: वानखेड़े की याचिका मुंबई की है, दिल्ली का क्षेत्राधिकार नहीं

By Renu Tiwari | Nov 27, 2025

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के स्वामित्व वाली ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज पर अंतरिम रोक लगाने की याचिका का विरोध किया और कहा कि यह एक व्यंग्यात्मक कृति है। वानखेड़े ने अनुरोध किया है कि इस वेब सीरीज को, जिस पर उन्होंने मानहानिकारक होने का आरोप लगाया है, कई वेबसाइटों से हटा दिया जाए।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार के लिए तय की है। वानखेड़े की अंतरिम अर्जी के जवाब में प्रतिवादी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि यह वेब सीरीज एक ‘‘व्यंग्य’’ है और इस तरह के चित्रण को कलात्मक अभिव्यक्ति के वैध रूप में कानून में अनुमति दी गई है।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध