Astrology Tips: घर में चाहिए Positive Energy, Main Door पर लगाएं गणेश जी की प्रिय दूर्वा

By अनन्या मिश्रा | Jan 12, 2026

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित होता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। वहीं भगवान श्रीगणेश को भी बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने और इससे संबंधित शुभ काम करने से जातक को ज्ञान, बुद्धि और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। इन्हीं शुभ कार्यों का एक हिस्सा तोरण लगाना भी है। जोकि घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।

बता दें कि बुधवार को आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दूर्वा का तोरण लगा सकते हैं। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो बुधवार के दिन दूर्वा का तोरण लगाने से आपको लाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti पर शनि देव की ढैय्या- साढ़ेसाती से मिलेगी राहत, जरूर दान करें ये 5 चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

मुख्य द्वार पर लगाएं दुर्वा का तोरण

दूर्वा का तोरण घर में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध और शांत होता है। यह तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में प्रवेश करने वाली निगेटिव एनर्जी या बुरी नजर को रोकता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। माना जाता है कि घर में दूर्वा का तोरण लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। वहीं भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं और दूर्वा का तोरण घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को सही निर्णय लेने में मदद मिलती है और बुद्धि का विकास होता है। दूर्वा का तोरण लगाने से वास्तु दोष कम होता है। इसका तोरण बनाने के लिए 21 या फिर 108 दूर्वा गांठ लें। हर गांठ में 3 से 5 पत्तियां होनी चाहिएं। अब इनको धागे से गूंथकर एक लंबी माना बना लें और इसको घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। आप इसे शुक्रवार या बुधवार को बनाना शुभ माना जाता है।

दुर्वा का तोरण

भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं दूर्वा का संबंध नवग्रहों में बुध ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। दूर्वा को अमृत समान भी माना जाता है और इससे घर में कभी भी समस्याएं नहीं आती हैं।

प्रमुख खबरें

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त

फरवरी में फिर लगा महंगाई का झटका, Food Inflation ने बढ़ाई चिंता, CPI 3.21% पर

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत