Lemon Plant Care Tips: नींबू के पौधे में रॉकेट सी ग्रोथ चाहिए, बस अंडे के छिलके का ये 'जादुई' उपाय अपनाएं

By अनन्या मिश्रा | Sep 23, 2025

बागवानी करने का शौक काफी लोगों को होता है। यह लोग अपने बगीचे में सिर्फ फूल के पौधे नहीं बल्कि साग-सब्जियों के भी पौधे लगाना पसंद करते हैं। इन पौधों में एक और प्लांट शामिल है, वह नींबू का पौधा शामिल है। पौधों की देखभाल के लिए लोग बाजार से खाद खरीदकर लाते हैं, बल्कि कई लोग घरेलू तरीके भी अपनाते हैं। कई बार हम लोग नींबू के पौधे में महंगे-महंगे फर्टिलाइजर और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार इसके बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Hacks: जिद्दी हार्ड वाटर के दागों से बाथरूम हुआ बदरंग, ये घरेलू नुस्खा 5 मिनट में नल को चमका देगा

नींबू के पौधे में डालें अंडे का छिलका

बता दें कि अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जोकि पौधों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ उनको बढ़ने में भी सहायता करता है। नींबू के फलों में कैल्शियम की कमी से ब्लोसम एंड रॉट जैसी समस्या पैदा होती है, जिस कारण फल सड़ने लगते हैं।

अंडे के छिलके का पाउडर

सबसे पहले पाउडर बनाने के लिए अंडे के छिलकों को अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें। अब इन छिलकों को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप महीने में 2-3 चम्मच नींबू के पौधे की मिट्टी में चारों तरफ फैलाएं और फिर हल्का पानी डालें।

लिक्विड फर्टिलाइजर

अगर आप कुछ ही समय में पौधों में फर्क देखना चाहती हैं, तो अंडे कि छिलके को लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

कुछ अंडों के छिलकों को अच्छे से धोकर एक लीटर पानी में डालें। अब इस पानी को 10-15 मिनट लो फ्लेम पर उबालें। फिर गैस बंद करके पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसको छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब स्प्रे को सीधे पौधे की पत्तियों और तने पर डाल सकते हैं।

अंडे के छिलके से करें मल्चिंग

छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

इसके बाद अंडे के इन छिलकों को पौधे के तने के चारों ओर मिट्टी की ऊपरी परत पर फैला दें।

ऐसा करने से नींबू के पौधे की मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है