Health Tips: हार्ट अटैक से बचना है तो पिएं यह खास देसी चाय, नसों का हर बैड कोलेस्ट्रॉल पिघलेगा

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2025

आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसके पीछे दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इनमें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा होना सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जहां शरीर के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल जरूरी होता है और वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन धमनियों में जमकर प्लाक बना देते हैं, जिससे हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सोशल मीडिया का दावा, बर्फ के पानी से माइग्रेन गायब, जानें एक्सपर्ट की पूरी सच्चाई

बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकती है यह देसी चाय

बता दें कि अर्जुन की छाल एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करती है। इससे कार्डियक मसल्स मजबूत होती हैं और ब्लड फ्लो हेल्दी होता है।

वहीं तुलसी की पत्तियां ट्राईग्लिसाइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करती है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ब्लड वेसल्स में इंफ्लेमेशन कम होता है।

अदरक बैड कोलेस्ट्रॉस को कम करने में सहायता करती है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।

हल्दी में कर्क्युमिन पाया जाता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन कम होता है और प्लाक भी नहीं जमा होता है।

वहीं लहसुन से ट्राईग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में सहायता मिलती है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है।

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है और यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायता करता है।

ऐसे बनाएं ये चाय

सबसे पहले 1 पैन में करीब 2 गिलास पानी लें।

अब इसमें 1 चम्मच अर्जुन की छाल डालें।

फिर इसमें 2 तुलसी की पत्तियां डालें और आधा इंच अदरक और 1 चुटकी हल्दी डालें।

अब इसमें 3 कली लहसुन की डालें और फिर 5-7 मिनट तक उबालें।

इसको छान लें और पूरा फायदा पाने के लिए इसका रोजाना सेवन करें।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR