जान्हवी और वाणी कपूर जैसी सेलिब्रिटीज को करना चाहते हैं डेट? ट्राई करें ये Dating App

By एकता | Feb 09, 2022

इन दिनों बॉलीवुड सितारों के बीच 'राया' नाम का एक डेटिंग ऐप काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस डेटिंग ऐप राया को द न्यू यॉर्क टाइम्स ने 'इलुमिनाती टिंडर' कहा है। फ़िल्मी गलियारों के कई फेमस और बड़े चेहरे इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता। इस डेटिंग ऐप के नियम बाकी ऐप के मुकाबले काफी कड़े हैं। यह डेटिंग ऐप किसी की प्रोफाइल को स्‍वीकार, अस्‍वीकार करने और समयसीमा के साथ वेटिंग लिस्‍ट में डालने की सुविधा देता है। वेटिंग लिस्‍ट की सुविधा हफ्तों तक खींची जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Karishma Tanna Viral Video: करिश्मा तन्ना के बोल्ड मूव्स से इंटरनेट पर मचा बवाल, देखें वायरल वीडियो

डेटिंग ऐप 'राया' को साल 2015 में डेनियल गेंडेलमैन ने लॉन्च किया था। यह एप्लीकेशन अब सिर्फ डेटिंग तक सिमित नहीं है बल्कि प्रोफेशनल नेटवर्किंग और सोशल डिस्कवरी को भी बढ़ावा दे रहा है। इस डेटिंग ऐप को सिर्फ iOS यूजर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, इस डेटिंग ऐप को जॉइन करने के लिए सेलिब्रिटीज के साथ साथ आम लोगों की भी काफी लंबी लिस्‍ट है। एक व्यक्ति इस डेटिंग ऐप की मेम्बरशिप के लिए 10,000 डॉलर तक देने को तैयार था।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं