Zumba या HIIT: वेट लॉस जर्नी पर पाना चाहते हैं बेस्ट रिजल्ट तो जानिए कौन सा वर्कआउट है ज्यादा असरदार

By अनन्या मिश्रा | Jun 28, 2025

आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। लोग अक्सर बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं और वेट लॉस के लिए कई तरीके अपनाते हैं। वेट लॉस के लिए वर्कआउट करना भी अच्छा माना जाता है। इन्हीं वर्कआउट में हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और जुम्बा आदि भी शामिल है। लेकिन लोग इस उलझन में रहते हैं कि इनमें से कौन का वर्कआउट ज्यादा अच्छा रहता है। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और जुम्बा दोनों ही बेहतरीन वर्कआउट होते हैं।

अगर आप अपने वर्कआउट को मस्ती भरे अंदाज में करना चाहते हैं, तो आपको जुम्बा करना चाहिए। लेकिन अगर आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो आप हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और जुम्बा में से वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है।

वेट लॉस में जुम्बा कैसे फायदेमंद

वहीं वेट लॉस के लिए जुम्बा भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक फन एक्टिविटी है और इसको वर्कआउट के रूप में करना बोरिंग नहीं होता है। इसमें कार्डियो भी शामिल किया जाता है और इसको करने से वेट लॉस भी होता है। अगर आप रोजाना 45 मिनट जुम्बा सेशन करते हैं, तो आप 300-600 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग वेट लॉस में किस तरह सहायक

हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करने पर आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं। वहीं इसको करने का एक फायदा यह भी है कि वर्कआउट करने के बाद भी बॉडी कैलोरी बर्न करती है। इससे मसल्स भी टोन्ड होती हैं और बॉडी स्ट्रेन्थ और फैट लॉस एक साथ होता है। हालांकि इसको करना थोड़ा मुश्किल होता है और एक बिगनर के लिहाज से यह काफी मुश्किल हो सकता है।

क्या ज्यादा बेहतर

ऐसे में सवाल उठता है कि जुम्बा और हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग में से कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा बेहतर होती है। तो यदि आप फैट लॉस करना चाहती हैं और समय की कोई कमी नहीं है, तो आप हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कर सकती हैं। वहीं अगर आपको डांस पसंद है और मजेदार अंदाज में एक्सरसाइज करना चाहती हैं, तो आपको जुम्बा करना चाहिए। वहीं बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप दोनों ही वर्कआउट को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India की Long Range Land Attack Cruise Missile किन किन देशों तक जाकर तबाही मचा सकती है?

INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला? DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व

Health Tips: Prostate Cancer बन रहा Silent Killer, शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctors Warning

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!