Hairstyle Ideas: शादी में पाना चाहती हैं एलिगेंट लुक, तो ऐसे बनाएं हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Aug 02, 2023

शादी दोस्त की हो या फैमिली में, हम सभी शादियों में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए हर छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे लुक को पूरा करने में बाल अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप शादी से बालों को सही से स्टाइल नहीं करेंगे तो आपका पूरा लुक अधूरा लगेगा। ऐसे में कई महिलाओं को समझ नहीं आता है कि वह कौन सा हेयरस्टाइल बनाएं। जिससे कि वह शादी में खूबसूरत दिख सकें।

साइड ब्रेड विद कर्ल

हर किसी को बालों को कर्ल करना पसंद होता है। कर्ल करना इसलिए भी पसंद होता है, क्योंकि इस तरीके से हमारे बाल बाउंसी लगते हैं और हैवी लुक मिलता है। अगर आप भी इसी तरह का लुक चाहती हैं, तो इसके लिए साइड ब्रेड विद कर्ल का हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको बालों को कर्ल करना होगा। फिर एक साइड बाल करके ब्रेड बनाना है और इसे पिन से अच्छे से सेट कर लें। इसके बाद आप हेयर एक्सेसरीज भी एड कर सकती हैं। इसमें आप फ्लावर बैंड और पर्ल लगाकर इसे ज्यादा खूबसूरत कर सकती हैं। लहंगे पर यह हेयरस्टाइल बहुत जंचता है।

पोनी विद कर्ल

अलग-अलग तरह के पोनीटेल बनाए जाते हैं। हर कोई अपने हिसाब से पोनीटेल बनाना पसंद करता है। अगर आप शादी में सिंपल हेयर स्टाइल रखना चाहती हैं। तो आपको पोनी विद कर्ल हेयर स्टाइल ट्राई करनी चाहिए। इसको यूनिक बनाने के लिए आप बालों को हैवी कर्ल कर लें। फिर आगे से पफ बनाकर उसे सेट कर लें। अब हाई पोनीटेल को रबर बैंड से सेट कर लें। बता दें कि इस तरह का हेयर स्टाइल इंडो वेस्टर्न या फिर कुर्ती पर ज्यादा अच्छा लगता है। ऐसे में आप भी एक बार यह हेयर स्टाइल ट्राई करके देख सकती हैं।

लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल

अगर आपको किसी खास की शादी में तैयार होना है तो अच्छा हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में आप अगर पार्लर नहीं जाना चाहती हैं, तो घर पर ही लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए बालों को पार्टिशन में बांटकर उसमें ब्रेड लगाएं। इसके बाद बालों में परांदा या गोटा लगाएं। इस हेयर स्टाइल को बनाने के बाद आपका लुक सबसे अलग लगेगा। लहंगे के साथ इस हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई करें।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी