Relationship Advice । टॉक्सिक रिश्ते को देना चाहते हैं एक आखिरी मौका? इन टिप्स की मदद से शायद बात बन जाए

By एकता | Aug 29, 2023

टॉक्सिक रिश्ते में रहना आसान नहीं होता है। ऐसे रिश्ते एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत बुरी तरह प्रभावित करते हैं। समय के साथ धीरे-धीरे वो व्यक्ति अंदर से खोखला होता जाता है और फिर एक दिन उसे खुद से नफरत हो जाती है। इतनी नफरत जिसका शायद ही कोई अंदाजा लगा सकता है। हालाँकि, नकारात्मक प्रभावों और मानसिक रूप से प्रभावित होने के बावजूद बहुत से लोग अपने टॉक्सिक रिश्ते को बचाना चाहते हैं। इसके लिए वह हर मुमकिन प्रयास भी करते हैं, जो ज्यादातर मामलों में असफल हो जाते हैं। बहुत ही कम मामलों में टॉक्सिक रिश्ते एक स्वस्थ रिश्ता बन पाते हैं। ऐसा नहीं है कि टॉक्सिक रिश्तों को सुधारा नहीं जा सकता है। बस ऐसा करने का रास्ता थोड़ा मुश्किल और परेशानी भरा होता है। ऐसे में अगर आप भी एक आखिरी बार अपने टॉक्सिक रिश्ते को मौका देना चाहते हैं और इसे सुधारने की कोशिश करना चाहते हैं तो हमारे बताए हुए टिप्स आपके काम आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Stages of Relationship । शुरुआत से लेकर अंत तक... इन 5 पड़ावों से होकर गुजरता है हर रिश्ता

परेशानी को समझने की कोशिश करें- जिस परेशानी को आप समझ नहीं पा रहे हैं, उसे ठीक करने के बारे में सोचना बेवकूफी का काम है। इसलिए सबसे पहले समय निकालकर पार्टनर के साथ रिश्ते में परेशानी का कारण बन रहे मुद्दों पर चर्चा करें। परेशानी की वजह पता चलेगी तो उसे सुधारने का प्रयास सफल भी होगा।

इसे भी पढ़ें: Struggling in Relationship । संघर्ष से भरे रिश्ते मानसिक रूप से करते हैं प्रभावित, आगे बढ़ने के लिए हर दिन खुद को याद दिलाए ये बातें

ब्रेक लें और खुद पर ध्यान दें- कई बार चीजें हाथ से सिर्फ इसलिए निकल जाती है क्योंकि हम उनको लेकर ज्यादा ही परेशान हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि खुद को थोड़ा समय दिया जाए। रिलेशनशिप से ब्रेक लें और खुद पर ध्यान दें। रिश्ते में आ रही परेशानियों पर खुद से सवाल करें और खुद से इन्हें समझने की कोशिश करें। फिर इनका हल निकालने पर फोकस करें। कई बार पीछे हटकर देखने से चीजें ज्यादा साफ दिखाई देती है।

प्रमुख खबरें

MRPL में घातक विस्फोट के बाद शीर्ष प्रबंधन और यूनिट प्रमुख पर केस दर्ज

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका