दशहरा, दिवाली और छठ में जाना है घर तो इन ट्रेनों में बुक करा लें अपना टिकट, 18 नई ट्रेनों की घोषणा

By अंकित सिंह | Oct 09, 2021

आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को लेकर लोगों की यात्रा में वृद्धि हो सकती है। यही कारण है कि त्योहारी मौसम में ट्रेनों में भीड़-भाड़ बढ़ जाता है तथा विभिन्न रूटों पर नई ट्रेनों की डिमांड भी तेज हो जाती है। वर्तमान में देखें तो नियमित चलने वाली ट्रेनों में दिवाली, दशहरा और छठ के समय शायद ही आपको टिकट मिल पाए। सभी ट्रेनों में बहुत ज्यादा वेटिंग है। ऐसे में रेलवे की ओर से आने वाले त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए 18 नई फेस्टिवल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेन है दिल्ली से चलकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: झंडेवाला देवी मंदिर में माँ चंद्रघंटा देवी जी व कुष्मांडा देवी जी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना

जानकारी के मुताबिक आनंद विहार और सहरसा के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है जो 11 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 11:10 पर खुलेगी। आनंद विहार से जयनगर के लिए भी 12 अक्टूबर से ट्रेन चलेगी जो प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 पर खुलेगी। नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन दी गई है जो 10 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच सप्ताह में 3 दिन यानी कि बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:30 बजे खुलेगी। 

प्रमुख खबरें

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा