Fashion Trend: वेडिंग सीजन में शहनाज गिल की तरह दिखना चाहती हैं अट्रैक्टिव, तो एक्ट्रेस के इन लुक्स को करें रिक्रिएट

By अनन्या मिश्रा | Dec 11, 2023

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, शादी में हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है। लेकिन शादी के फंक्शन अडेंट करने से पहले सबसे मन में एक सवाल आता है कि क्या पहना जाए। ऐसे में अगर आप भी शादी में पहने जाने वाले आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक्ट्रेस शहनाज गिल के कुछ बेहद खूबसूरत लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरह से आप भी शहनाज गिल के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।


शरारा

शादी में अगर आप कुछ ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं, जो कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी हो। तो बता दें कि शरार एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बाजार में आपको कई रंग व प्रिंट के शरारा सूट मिल जाएंगे। शादी के फंक्शन को ध्यान में रखते हुए आप भी एक्ट्रेस शहनाज गिल की तरह पिंक कलर का शरारा सेलेक्ट कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ चांदबालियां आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Ginger for Hair Growth: तेजी से लंबे होंगे बाल, बस अदरक का ऐसे करें इस्तेमाल


हैवी एंब्रायडिड सूट

शादी या पार्टी में अगर आप हैवी लुक कैरी करना चाहती हैं। तो आप हैवी एंब्रायडिड सूट पहन सकती हैं। हैवी एंब्रायडिड सूट में आप कलर कंट्रास्टिंग का ऑप्शन चुन सकती हैं। जैसे आप डीप रेड के साथ ग्रीन कलर को पेयर कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप हैवी एंब्रायडिड सूट पहन रही हैं, तो इसके साथ मेकअप एकदम लाइट रखें।


प्रिंटेड साड़ी

अगर आप भी वेडिंग सीजन मे हैवी सूट या साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप प्रिंटेड साड़ी कैरी कर सकती हैं। हांलाकि प्रिटेंड साड़ी के साथ अपने लुक को खास बनाने के लिए आपको ब्लाउज के डिजाइन पर खास ध्यान देना होगा। आप चाहें तो इस तरह की साड़ी पर हैवी एंब्रायडिड ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। या फिर स्लीव्स के साथ एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। एक्ट्रेस शहनाज से इस तरह के आउटफिट में छोटे राउंड इयररिंग्स कैरी किए हैं। लेकिन आप चाहें तो लंबे इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।


हैवी एंब्रायडिड शरारा

घर के किसी सदस्य की शादी में हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है। ऐसे में आप हैवी एंब्रायडिड शरारा कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस शहनाज गिल की तरह गोल्डन बेस्ड शरारा में डिफरेंट कलर्स शामिल कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप एक्सेसरीज में चोकर के साथ मैचिंग इयररिंग्स पहन अपने लुक को कैरी कर सकते हैं।


फ्लोरल साड़ी 

अगर आप शादी में एक रिफ्रेशिंग लुक पाना चाहती हैं, तो आप फ्लोरल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। शादी में प्रिंटेड और एंब्रायडिड दोनों ही तरह की साड़ियों को आप कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज टीमअप करें। हांलाकि अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप एक्ट्रेस शहनाज गिल की तरह प्रिंटेड और एंब्रायडिड  साड़ियों पर स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान