Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर दिखना है खूबसूरत और फैशनेबल, तो इन टिप्स को जरुर फॉलो करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 11, 2025

फरवरी का महीना बेहद खास माना जाता है। प्रेमी बेसब्री से फरवरी महीना का इंतजार करते हैं। क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। फरवरी में आने वाले इस खास दिन को लेकर प्यार के पंछी पहले से ही तैयारी करने लगते हैं। वैलेंटाइन डे पर लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए या डेट पर जाते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नाइट आउट के लिए भी जाते हैं। इस दिन कई महिलाएं सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। यदि आप इस दिन पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ये फैशन हैक्स जिन्हें आप अपना सकते हैं। आइए आपको वैलेंटाइन डे के लिए फैशन हैक्स।

यदि आपके पास रेड कलर का एक टॉप है तो फिर बढ़िया है। इस टॉप के साथ आप बेज कलर मिनी स्कर्ट और हाई बूट्स पहन सकते हैं। इसके साथ ही सुंदर स्लिंग बैग कैरी कर सकते हैं। अपने हेयरस्टाइल को एक आधे बन में लपेट सकते हैं। अगर आपके पास बेज रंग की स्कर्ट न हो तो आप ब्लैक या ऑफ व्हाइट कलर की स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकते हैं।

शाइनिग ड्रेस सबसे खूबसूरत लगेगी

यदि आप रात के समय अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं तो एक शाइनिंग ड्रेस कमाल लगेगी। इस टाइप की ड्रेस के साथ आप बोल्ड इयररिंग्स और आकर्षक सिल्वर या गोल्ड हील्स के साथ कैरी कर सकते हैं। मेकअप को न्यूड रखते हुए लिपस्टिक को डार्क या लाइट ड्रेस के कलर के मुताबिक चयन कर सकते हैं।

कोर्सेट टॉप ट्राई करें

 आजकल कोर्सेट टॉप काफी ट्रेंड हैं। इसलिए आप कोर्सेट टॉप कैरी कर सकते हैं इसके साथ ही घुटने तक डेनिम स्कर्ट भी पहन सकते हैं। इसे आप क्रॉप्ड बॉम्बर जैकेट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर कर सकते हैं या फिर लॉन्ग कोट और स्टिलेटोस के साथ कैरी कर सकते हैं। हेयर स्टाइलिंग के लिए बालों को कर्ल करके खुला छोड़ दें और न्यूड मेकअप के साथ लुक पूरा कर सकते हैं।

सिंपल रेड ड्रेस भी कमाल लगेगी

अगर आप वैलेंटाइन डे पर रेड कलर की सिंपल ड्रेस पहनती हैं, तो आप काफी कमाल लगती है। इसे आप ओपन हेयर और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकते है। इस ड्रेस पर आप स्टड ईयररिंग्स और हाई हील्स के साथ कैरी कर सकते हैं। स्टाइल के लिए स्लिंग बैग भी कैरी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट