Makeup Tips: बढ़ती उम्र के साथ भी दिखना चाहती हैं जवां, तो मेकअप करते समय न करें ये छोटी-छोटी गलतियां

By अनन्या मिश्रा | Jun 16, 2023

हर महिला की जिंदगी में मेकअप काफी अहमियत रखता है। महिलाओं का आत्मविश्वास मेकअप करने से कई गुना बढ़ जाता है। बता दें कि एक समय महिलाएं व लड़कियां मेकअप से दूर रहती थीं। लेकिन समय बदलने के साथ ही महिलाएं न सिर्फ शादी-बारात बल्कि आने-जाने में भी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि मेकअप से महिलाएं काफी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक उम्र के बाद मेकअप करने के दौरान एक छोटी सी गलती आपको अजीब लुक दे सकता है। इसलिए मेकअप करने के दौरान उम्र का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: नारियल तेल और एलोवेरा की मदद से यूं बनाएं हेयर सीरम

बेस अच्छे से करें ब्लेंड

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए बेस लगाते समय इसे अच्छे से ब्लेंड करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो फेस पर झुर्रियों के कारण मेकअप की लाइनें बन जाएंगी। वहीं बेस को अच्छे से ब्लेंड नहीं किए जाने पर मेकअप फेस पर एक ही जगह जमा हो जाता है। 

ज्यादा प्रोडक्ट न करें इस्तेमाल

बढ़ती उम्र के साथ अपने फेस पर ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट या क्रीम आदि का इस्तेमाल करती हैं तो फेस पर इसकी लेयर्स और स्किन नकली लगने लगती है। यह देखने में काफी अजीब लगता है।

रंगों का जरूर रखें ध्यान

स्किन पर बेस और आई मेकअप करते समय डार्क या डीप शेड के कलर्स भूलकर भी नहीं चुनने चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद त्वचा ढीली होने लगती है। जिससे आपका मेकअप काफी अजीब दिखने लगता है।

ग्लिटर को रखें दूर

बढती उम्र के साथ ही ग्लिटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ही न सिर्फ चेहरे बल्कि आंखों के ऊपर भी झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप आई मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल करती हैं तो यह आपके लुक को बेकार कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur: DISHA की बैठक में क्या सिर्फ चर्चा थी? Imran Masood और Ashu Malik ने नोकझोंक को नकारा

Astrology Tips: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें Salt और Broom, जीवन में बढ़ सकती है आर्थिक दरिद्रता

Ken-Betwa प्रोजेक्ट: Rahul Gandhi का Modi सरकार पर हमला, आदिवासियों का दमन असहनीय

क्या 40 की उम्र में संभव है LLB? BCI के नए नियमों के तहत Age Limit और Career Switch पर एक विशेष रिपोर्ट