Weight Loss Diet Chart: जल्द घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें ये डाइट चार्ट, सप्ताह भर में दिखने लगेगा असर

By अनन्या मिश्रा | Mar 08, 2024

आजकल लोगों में तेजी से मोटापा बढ़ना एक आम समस्या है। वेट लॉस के लिए लोग कई तरह की डाइट, एक्सरसाइज और फास्टिंग आदि को अपनाते हैं, लेकिन बेहद आम सी एक चीज को नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। लोग सुबह से शाम तक डाइट में बगैर जाने समझे जंक फूड शामिल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Low Carb Diet: ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है कम कार्ब डाइट, मिलते हैं कई फायदे

ऐसे करें सुबह की शुरूआत

वजन कम करने के लिए सुबह की शुरूआत गर्म पानी, नींबू और शहद से करनी चाहिए। आप चाहें तो सुबह हर्बल टी या ग्रीन टी भी ले सकते हैं। वहीं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर 300 से 350 कैलोरी का रखें। वहीं बाकी बचे 300 कैलोरी में आप स्नैक्स और अन्य चीजों का सेवन करें।

इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कम से कम दो गिलास और ज्यादा से ज्यादा 1 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं हल्का गुनगुना पानी पीने से चर्बी पिघलने लगती है।

नाश्ता

ब्रेकफास्ट में आप खूब सारी सब्जियां डालकर ओट्स बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप कॉर्नफ्लेक्स और डबल टोंड दूध भी ले सकते हैं। वहीं आप नाश्ते में दही और उबले आलू खा सकते हैं। कई लोग नाश्ते में अंडे खाते हैं। क्योंकि इससे आपका भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

ब्रंच

कॉफी या ग्रीन टी या अदरक, तुलसी, दालचीनी, इलाइची वगैरा की चाय और साथ में पांच से दस बादाम ले सकते हैं।

लंच

लंच में आप दाल, एक कटोरी ब्राउन राइस, सलाद और मल्टी ग्रेन आटे की एक या दो रोटी खाएं। फिर शाम में चाय, कॉफी, ग्रीन टी, वेज सूप या फिर भुने चने का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप शाम को स्प्राउट भी ले सकते हैं।

डिनर

रात के खाने में एक कटोरी वेज सूप, एक बड़ा कटीरा पपीता या एक कटोरी सलाद या फिर एक कटोरी भरकर सब्जियां, जिसमें प्याज और लहसुन आदि जरूर हो। वहीं अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो 150 ग्राम चिकन ब्रेस्ट या दो लेग पीस या फिर तीन एग व्हाइट। बता दें कि जरूरी नहीं है कि आप इन्हीं चीजों का सेवन करें। जरूरी यह है कि आप कैलोरी का सही मात्रा में सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा तरल पदार्थ और व्यायाम व एक्सरसाइज को भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह