भारत को खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र बनाना चाहता हूं: राठौड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2018

नयी दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत को खेल उपकरणों के विनिर्माण का केंद्र बनाना उनका एक प्रमुख लक्ष्य है। राठौड़ ने स्पोर्टएक्स.एशिया 2018 में कहा, ‘‘भारत को खेल उपकरणों का विनिर्माण केंद्र बनाने के लिये क्या करना होगा और देश की नीतियों में क्या बदलाव लाने होंगे, यह जानने के लिये भारत और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खेल सामान निर्माताओं के सम्मेलन की योजना बना रहे हैं।’’ खेल मंत्री ने कहा देश में खेल आधारभूत ढांचे में सुधार करने के लिये निजी क्षेत्र को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना भारत को खेलों के क्षेत्र में मजबूत ताकत बनाने की है और इसके लिये हमें निजी क्षेत्रों से मदद की जरूरत है। अभी हमारा ध्यान लक्ष्य ओलंपिक पोडियम के जरिये खेलों में विशिष्टता हासिल करने तथा स्कूल खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया के जरिये खेलों का प्रसार करने पर है।’’

प्रमुख खबरें

Assam Election 2024: NDA का सीट फार्मूला तय, BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP को क्या मिला?

Instagram का नया AI जादू! अब Voice Effects से बदलें अपनी आवाज, Chat होगी और भी मजेदार

Hindu New Year 2026: शुभ ग्रहों के योग से शुरू होगा नववर्ष, साल भर Success के लिए करें ये 5 उपाय

Telangana: T Raja Singh को फिर जान से मारने की धमकी, Ram Navami जुलूस को लेकर गरमाई सियासत