By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2025
किसी भी पार्टी या शादी में चले जाएं, वहां का खाना खाकर घर में भी वैसा ही खाना खाने का मन हम सभी का जरुर करता है। अब चाहे वह शाही पनीर की रिच ग्रेवी हो, दम बिरयानी की खुशबूदार महक हो या फिर गरमा-गरम पूरियां और स्वादिष्ट मिठाइयां। हर एक डिश को खाने का अलग ही मजा होता है। कई बार तो लगता है कि बस दोबारा शादी में जाकर खाना खाकर आ जाएं। अब आपको यह सब करने की कोई जरुरत नहीं है। यदि आप भी चाहते हैं कि घर में बना खाना शादी के मेन्यू जैसा स्वादिष्ट खाना बनाएं, तो आप इन कुछ खास टिप्स को फॉलो करें।
जैसा कि शादी के खाने में ग्रेवी वाली सब्जियों को खास महत्व होता है। पनीर बटर मसाला, शाही पनीर, मटर मलाई, दम आलू जैसी डिशेज में ड्राई फ्रूट्स, काजू-पेस्ट और क्रीम का प्रयोग किया जाता है। जिससे टेस्ट और भी गाढ़ा हो जाता है।
सही मसालों का चयन करें
शादी में जो खाना बनता है उसमें मसाले का प्रयोग किया जाता है। ये मसाले स्वाद के साथ ही खाने में महक और जान डाल देते हैं। सही मसालों के इस्तेमाल करने से शादी के खाने को स्वादिष्ट बनाता है। ग्रेवी मसाले के लिए आप कसूरी मेथी, गरम मसाला, जावित्री और खसखस का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्रेवी वाली सब्जियों में लाएं शादी के जैसा टेस्ट
शादी के खाने में ग्रेवी वाली सब्जियों को खास महत्व होता है। पनीर बटर मसाला, शाही पनीर, मटर मलाई, दम आलू जैसी डिशेज में ड्राई फ्रूट्स, काजू-पेस्ट और क्रीम का प्रयोग किया जाता है। जिससे टेस्ट और भी गाढ़ा हो जाता है। ग्रेवी बनाते समय इसके टेक्सचर का जरुर ध्यान रखें। इसके बाद आप ग्रेवी में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालने से शादी वाला फ्लेवर आएगा।
नान और पूरियां कैसे बनाएं
शादी में खाने वाली पूरियां और रोटियां काफी फूली-फूली, नरम और बेहद स्वादिष्ट होती हैं। शादी जैसी खास बेड़मी पूरियां बनाने के लिए आटे में बेसन, अजवाइन और हल्दी मिला सकते हैं। इसके अलावा, आटे में थोड़ा दही और तेल मिलाने से रोटियां शादी जैसी मुलायम बन जाती है। आटे को गुनगुने पानी से ही गूंथे और 20-30 मिनट के लिए ढककर रखें और इससे रोटियां नरम बनेंगी। आप चाहे तो इसमें आटें में थोड़ा सा दूध और घी मिला सकते हैं।