अटल इनोवेशन मिशन जैसे संस्थानों के जरिये अनुसंधान परिवेश सृजित करने का लक्ष्य: जितेन्द्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश का मकसद नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) जैसे संस्थानों के जरिये विभिन्न पक्षों को मंच और सहयोग के अवसर देकर अनुसंधान परिवेश सृजित करना है।

इसी कार्यक्रम में केन्‍द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन ने हाल ही में अपनी स्थापना के छह वर्ष पूरे किये हैं।

यह सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण का पूरक है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं समस्या-समाधान मानसिकता पैदा करके स्कूली शिक्षा में एक आदर्श बदलाव ला रही हैं।

जबकि अटल इनक्यूबेशन सेंटर नवोन्मेष के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिये भारत के युवाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान 44 नये यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) बने।

यह बड़ी उपलब्धि है। आयोजन के दौरान, परिवहन और आवाजाही पर केन्द्रित ई-पुस्‍तक ‘इनोवेशन फॉर यू’ का तीसरा संस्करण भी जारी किया गया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police