साइना नेहवाल ने फिटनेस मुद्दों के बारे में खुल कर किया बात, क्या छोड़ने वाली है खेल?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

नयी दिल्ली। चोटों से जूझ रही साइना नेहवाल ने लंबे समय से चले आ रहे फिटनेस मुद्दों के बारे में खुल कर बात करते हुए बुधवार को कहा कि खेल को छोड़ने का विचार उनके मन में भी आया था लेकिन उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है कि उनका शरीर और कितनी चोटों का सामना कर सकता है। विश्व रैंकिंग की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को चोटों के कारण 2021 में विश्व चैंपियनशिप सहित कई टूर्नामेंटों से बाहर होने पर मजबूर  होना पड़ा। अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हुई साइना के इंडिया ओपन में खेलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। चेक गणराज्य की उनकी प्रतिद्वंद्वी तेरेजा स्वाबिकोवा पीठ में दर्द के कारण बुधवार को मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। उस समय साइना 22-20, 1-0 से आगे चल रही थी।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालेगी सविता, मलेशिया के खिलाफ होगा मुकाबला

साइना को थॉमस और उबेर कप के फाइनल्स (डेनमार्क) और फिर फ्रेंच ओपन को बीच में छोड़ना पड़ा। इस 31 साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ यह तीन चोटों के कारण हुआ था। इस दौरान घुटने में काफी चोट आयी थी। फिर ऐसा भी समय आया जब  मैं फ्रेंच ओपन के बाद चल भी नहीं पा रही थी।’’ लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने कहा कि वह ‘अपनी रिहैबिलिटेशन से खुश हैं ’और मार्च तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस आयोजन से पहले सात - आठ दिनों के लिए अच्छा अभ्यास किया था लेकिन मुझे इंडिया ओपन खेलने की उम्मीद नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि मुझे कोर्ट पर कुछ और अभ्यास सत्र मिल सकते हैं। मैं भारत में खेलने से खुश हूं, तो देखते हैं कि कितने  दौर तक आगे बढ़ सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा फिटनेस स्तर अभी  60-70% का है। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक, मैं अपने पूर्ण शारीरिक फिटनेस स्तर को हासिल कर लूंगी। हमारे पास फरवरी में अभ्यास का समय है और फिर मार्च में प्रतियोगिताएं है , शायद तब तक चीजें पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति