Travel Tips: पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं सुकून के कुछ पल, तो देहरादून की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | May 17, 2024

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। छुट्टियों में अक्सर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार कहां घूमने जाएं के सवाल को लेकर लोग असमंजस में फंस जाते हैं। ऐसे में अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपकी इस दुविधा को दूर करने वाले हैं। अगर आप देहरादून और मसूरी घूम चुके हैं, तो आप देहरादून में स्थित इन तीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Chamoli Travel: गर्मियों की छुट्टियों में जाएं चमोली 3 दिन की ट्रिप पर, इस तरह करें प्लान, आएगा मजा

चकराता

चकराता देहरादून की बेहद सुंदर और छोटी जगह है। लेकिन यहां पर आप ट्रैकिंग, मेडिटेशन और कैंपिंग आदि में हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि यह देहरादून के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप यहां पर शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

धनौल्टी

देहरादून के पास धनौल्टी एक छोटी और बेहद खूबसूरत जगह है। धनौल्टी घूमने के दौरान देवगढ़ फोर्ट, इको पार्क, बरेहीपानी, सुरकंडा देवी, दशावतार मंदिर, जोरांडा फॉल्स और पोटैटो फार्म को जरूर एक्सप्लोर करें। इसके अलावा आप यहां पर जिप लाइनिंग, रॉक क्लाम्बिंग और स्काईवॉक का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कलसी गांव

बता दें कि चकराता और देहरादून के बीच में कलसी नामक गांव है। इस स्थान पर यमुना और टोंस नदी का संगम होता है। कलसी गांव अपनी प्राचीन विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अलग-अलग संस्कृति के बारे में जानकारी रखने में दिलचस्पी लेते हैं, तो आपको कलसी गांव जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इस गांव में हरे-भरे पेड़, पहाड़ और यमुना नदी का तट आपके सफर की सारी थकान को मिटा देगा।

प्रमुख खबरें

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं