Masala Storage Tips: घर पर बने मसालों को लंबे समय तक करना चाहते हैं स्टोर, तो इस सिंपल टिप्स को करें फॉलो

By अनन्या मिश्रा | May 16, 2024

हर भारतीय किचन में मसालों को खूब इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय किचन में आपको कई तरह के मसाले मिल जाएंगे, जो खाने के रंग और स्वाद दोनों को दोगुना कर देते हैं। हालांकि कुछ लोग इन मसालों को बाजार से खरीदते हैं, तो कुछ लोग घर पर बनाते हैं। ऐसे में घर पर इन मसालों को बनाने का एक लंबा प्रोसेस होता है, इसलिए लोग एक बार में ज्यादा मसाला बनाकर उसे स्टोर कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dahi Ke Sholay: इन टिप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं रेस्तरां-स्टाइल दही के शोले, मेहमान भी करेंगे तारीफ

मसाला स्टोर करने का बेस्ट तरीका

बता दें कि मसालों को स्टोर करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें। इसके लिए आप एयर टाइट कंटेनर जार या फिर छोटे-छोटे स्टील के बॉक्स में स्टोर कर सकती हैं। इस तरह के डिब्बों में मसाला जल्दी खराब नहीं होगा और यह नमी से भी बचा रहेगा। प्लास्टिक के डिब्बों में मसाला नहीं रखना चाहिए। जब भी आप एयर टाइट कंटेनर में मसालों को स्टोर करें, तो पहले कपड़े से इसे अच्छे से साफ कर लें। अगर डिब्बा गीला हो तो इसे थोड़ी देर के लिए धूप में रखें।

पैकेट्स में करें स्टोर

अगर आपने मसाले ज्यादा क्वांटिटी में बनाए हैं, तो उसको छोटे-छोटे पैकेटों में स्टोर कर लें। वहीं इस्तेमाल के लिए सिर्फ एक पैकेट बाहर निकालकर रख लें। इस तरह से आप लंबे समय तक मसालों को बिना खराब हुए उपयोग में ला सकती हैं। आप चाहें तो इस पैकेट को फ्रिज में भी रख सकती हैं।

अंधेरे और गर्मी वाली जगह पर न रखें

मसालों का स्वाद और उसकी खूशबू को बरकरार रखने के लिए इन्हें सीधे सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से बचाएं। सूरज की रोशनी में आने से मसालों की खुशबू जा सकती हैं। इसके साथ ही मसालों को गैस स्टोव के पास रखने से बचना चाहिए। इससे इन मसालों का स्वाद खराब हो सकता है। मसालों को स्टोर करने के लिए रूम का टेंपरेचर मेंटेन रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता

Kolkata Building Collapse: तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशंका, 18 घायल

US-Iran MoU से खुश हुआ China, कहा- दुनिया के लिए Positive Signal है यह डील

Afternoon Nap के बाद होता है Headache? ये 5 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह, जानें सही तरीका