CUET PG University PG Admissions 2025: CUET PG से सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन, तो यहां देखें सभी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Jun 24, 2025

देश की तमाम विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीयूईटी पीजी रिजल्ट आने के बाद डीयू, पीजी और बीएचयू समेत कई विश्वविद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोल दिया है। तो वहीं कुछ यूनिवर्सिटी आने वाले सप्ताह में पोर्टल खोल देंगी। ऐसे में जून महीने से सीट अलॉट होना शुरू हो जाएगी। ऐसे में छात्रों को ध्यान रखना है कि जिस भी यूनिवर्सिटी में वह अप्लाई करना चाहते हैं, उनमे रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। फिर उसी विश्वविद्यालय की कोर्स एलिजिबिलिटी के तहत प्रोग्राम-कोर्स या डिपार्टमेंट के लिए अप्लाई करना होगा।

118 कॉलेजों में एडमिशन

इसे भी पढ़ें: Pilot after 12th: 12वीं में आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी एविएशन इंडस्ट्री में बना सकेंगे कॅरियर, जानिए क्या है नया नियम

ऐसे में छात्रों को जिस भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना है, वह सीयूईटी पीजी के स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी में अप्लाई कर सकते हैं। वहीं कई संस्थानों में अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरूकर दिया है। तो वहीं कुछ संस्थान एक-दो दिन में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने वाले हैं। ऐसे जिन भी छात्रों ने सीयूईटी पीजी दिया है, वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि एप्लिकेशन फॉर्म में सीयूईटी पीजी का एप्लिकेशन नंबर भरना होगा।

चेक करें शर्तें

बता दें कि जिस भी यूनिवर्सिटी में छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, उन-उन विश्वविद्यालय का पीजी फॉर्म भरना जरूरी है। जिससे के वह सीयूईटी पीजी स्कोर की मेरिट में शामिल हो सकें और मेरिट के हिसाब से स्टूडेंट्स को सीट अलॉट हो सके। हर विश्वविद्यालय में अलग-अलग प्रोग्राम के लिए अलग एलिजिबिलिटी है। ऐसे में यह देखकर छात्र फॉर्म में कोर्स चुन सकते हैं। वहीं अगर डीयू की बात करें तो यहां पर 82 कोर्स की 13,5000 सीटों पर पीजी एडमिशन होंगे।

वहीं अगर डीयू सीयूईटी में नहीं चुना है, तब भी छात्र डीयू के लिए अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम का लिंक खोल दिया है। वहीं तीन स्टेप्स में छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना है। पहले प्रोसेस में स्टूडेंट्स को प्रोफाइल देनी होगी, दूसरे प्रोसेस में कोर्स और कॉलेज के लिए अप्लाई करना होगा और तीसरे प्रोसेस में मेरिट के हिसाब से स्टूडेंट्स को सीट अलॉट होगी। फिर छात्र को डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने के साथ फीस भरकर एडमिशन लेना होगा।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, असम यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, मिजोरम यूनिवर्सिटी, हरियाणा, कश्मीर, कर्नाटक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, राजस्थान।

स्टेट यूनिवर्सिटी

दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड एलाइड यूनिवर्सिटी, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी - रांची, आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली, लद्दाख यूनिवर्सिटी, जम्मू यूनिवर्सिटी, डॉ राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी लखनऊ।

सरकारी संस्थान

आईआईआईटी लखनऊ, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिजम एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और अरुण जेटली नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनेंशल मैनेजमेंट।

प्रमुख खबरें

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Nari Shakti Bill पर छलका PM Modi का दर्द, कहा- हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है