Karnataka Best Tourist Destination: कम बजट में घूमना चाहते हैं कर्नाटक तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, सफर बनेगा यादगार

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2023

भारत के टॉप 5 पर्यटन स्थलों की लिस्ट में कर्नाटक का नाम भी शामिल है। यहां पर आप बेलगाम से लेकर बैंगलोर तक में घूमने और देखने के लिए काफी कुछ है। इस खूबसूरत राज्य में आपको कई मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। अगर आप भी कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में आपको राज्य की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। कर्नाटक जाने के बाद आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। साथ ही आप यहां पर आने के बाद खुद को प्रकृति के और करीब पाएंगे।

घने पहाड़ों और धुंध से घिरा कूर्ग हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कुर्ग शहर विविध वनस्पतियों और जीवों, सुगंधित मसालों और कॉफी के बागानों के लिए काफी फेमस है। यह पर आपको झरने से लेकर ट्रेकिंग, मंदिर और ऐतिहासिक किले देखने को मिलेंगे। यहां कई तिब्बती बस्तियां भी देखी जा सकती है। यहां पर आप स्वादिष्ट भोजन के अलावा यहां की संस्कृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इरुप्पु जलप्रपात, तडियांदामोल शिखर, नामद्रोलिंग मठ आदि यहां के प्रमुख आकर्षण के केंद्र हैं।

जोग फॉल्स

मेघालय के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात जोग फॉल्स है। 253 मीटर की अविश्वसनीय ऊंचाई से झरना गिरता है। शिवमोग्गा में स्थित यह फेमस जलप्रपात सभी पर्यटकों को जरूर  देखना चाहिए। यह स्थान पिकनिक और विश्राम के दिन के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे लोग जेरसप्पा या जोगा फॉल के नाम से जानते हैं। जुलाई से मार्च महीने का समय यहां आने के लिए अच्छा रहता है। इन दिनों आप यहां पर बारिश में झरनो और हरियाली का सुखद अनुभव ले सकते हैं।

बीजापुर

बीजापुर कर्नाटक की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर आपको जामिया मस्जिद, बड़ा कमान, मलिक-ए-मैदान, गोल गुंबज के अलावा इब्राहिम रोजा रोड जैसे कई मुगल वास्तुकला से परिचित होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां पर शिवगिरी शिव मंदिर, गगन महल, भूतल झील, बीजापुर फोर्ट, मेहतर महल, साथ खबर के साथ काफी कुछ देख सकते हैं।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान 

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान राज्य का एक फेमस बाघ अभयारण्य है। प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए नागरहोल नेशनल पार्क एकदम सही है। यहां पर आप टाइगर रिजर्व के कई जानवरों की प्रजातियों और वनस्पतियों को देख सकते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान तक पहुंचने के लिए देश भर से यहां पहुंचते हैं। यहां पर आप वन्य जीवन और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप सफारी का सफर भी कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Indore जल त्रासदी पर Umang Singhar का हमला, जिम्मेदारों पर FIR और मेयर के इस्तीफे की मांग

Middle East में पेंटागन का बड़ा कदम, Saudi Arabia और कतर में भेजे Patriot सिस्टम

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत