‘बाला’ के निर्देशक के साथ काम करना चाहता हूं: वरुण धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भविष्य में फिल्म ‘बाला’ के निर्देशक अमर कौशिक के साथ काम करने की इच्छा जताई है। फिल्म ‘स्त्री’ के निर्देशन से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कौशिक की फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं और यह एक ऐसे युवक की कहानी है जिसके बाल तेजी से गिर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरी भूमिकाओं पर नहीं, काम पर टिप्पणी करें: भूमि पेडनेकर

‘बाला’ के विशेष प्रदर्शन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म का ट्रेलर अनोखा है और इसमें अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम और निश्चित तौर पर आयुष्मान खुराना शानदार हैं। वरुण ने कहा कि ‘बाला’ गंजेपन सहित अन्य मुद्दों को भी स्पर्श करता है। उन्होंने कहा, ‘‘गंजेपन की समस्या पूरी दुनिया में है। यह ऐसा है जिसे आप छिपा नहीं सकते या भाग नहीं सकते। ‘बाला’ के बारे में अच्छी बात यह है कि वह इस समस्या का सामना करता है और सुनिश्चित करता है कि लोग इससे असहज नहीं हों। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत